नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह हल्का कुहासा रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 75 फीसदी था। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह कुहासे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
No comments found. Be a first comment here!