अशोक गहलोत ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए चंद्रबाबू नायडू को भेजा न्योता

By Shobhna Jain | Posted on 16th Dec 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 16 दिसंबर, (वीएनआई) राजस्थान में कांग्रेस नई सरकार बनने से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। गहलोत तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

अशोक गहलोत ने नायडू को पत्र लिखकर 17 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश की कमान अशोक गहलोत बतौर मुख्यमंत्री और सचिन पायलट बतौर उपमुख्यमंत्री संभालेंगे। इससे पहले विधायक दलों की एक होटल में बैठक हुई, जिसके बाद राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस दल का प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुंचा था। 

एक जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे। वहीं इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्टालिन, तेजस्वी यादव, मायावती, अखिलेश यादव, शरद पवार, शरद यादव, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india