राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 4th Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (वीएनआई)| देश की दिल्ली में आज सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह आंशिक रूप से बादल छाए हुए थे। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

एक रचना
Posted on 2nd Dec 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india