राजधानी दिल्ली में आज सुबह से बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 4th Aug 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 4 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 78 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india