राजधानी दिल्ली में सुबह खुशनुमा मौसम

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jun 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 3 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह ठंड हवाएं चलीं। सुबह का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में औसत वायु गुणवत्ता सामान्य रही जबकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया। 

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन भर सामान्य हवाएं चलेंगी, ये पूर्वी हवाएं हैं, जिससे हवा में नमी के चलते राहत मिलेगी। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमना सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सितारे
Posted on 7th May 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india