राजधानी दिल्ली में सुबह तेज धूप खिली

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 2 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई, जबकि आद्र्रता का स्तर 55 फीसदी दर्ज हुआ।

भारत मौसम विभाग ने बताया, सुबह आसमान साफ रहेगा, हालांकि, हल्के कोहरे की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के चलते 26 ट्रेनें रद्द हो गईं, जबकि 23 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 26th Jun 2021
आज का दिन :
Posted on 28th Mar 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india