दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को मिली बड़ी राहत

By Shobhna Jain | Posted on 26th Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर, (वीएनआई) हरियाणा की जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से छुट्टी मिल गई है। 

तिहाड़ जेल के डीजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अजय चौटाला को दो हफ्ते के लिए जेल से छुट्टी मिल गई है। वह आज शाम या रविवार सुबह जेल से बाहर आ सकते हैं। वह अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती घोटाले में ही अजय चौटाला के पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में दोनों को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। वहीं इस घोटाले में कुल 55 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया था।

गौरतलब है हरियाणा विधानसभा चुनाव में 24 अक्टूबर को आए नतीजों में दुष्यंत चौटाला की पार्टी के 10 विधायक जीते हैं। उसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ नई सरकार बनाने की डील में अपनी पार्टी के लिए उप-मुख्यमंत्री पद हासिल कर लिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 16th Jul 2023
Quote of the Day-
Posted on 27th Nov 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india