राजधानी दिल्ली में आज धुंधभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 1st Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 1 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धुंधभरी रही और सुबह का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह हल्की धुंध के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा। राजधानी का आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे एक दिन पहले, मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Golden Age of Hindi cinema
Posted on 21st Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india