राजधानी दिल्ली में आज सुबह धुंध छाई रही, दिन में आसमान साफ

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 30 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धुंध छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि घने कोहरे के कारण शहर के कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india