राजधानी दिल्ली में आज सुबह से धूप खिली

By Shobhna Jain | Posted on 27th Feb 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 27 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह मुख्यतौर पर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। सुबह का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, एक दिन पहले रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india