राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 25th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 25 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज दोपहर हल्की बारिश होने की संभावना है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी बताया कि दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, बीते मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 17th Mar 2021

जिंदगी
Posted on 16th Jan 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india