जापान के सम्राट अकिहितो ने बेटे को सौंपी गद्दी

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2019 | विदेश
altimg

तोक्यो, 30 अप्रैल, (वीएनआई) जापान के सम्राट अकिहितो अपना ‘क्राइसैंथिमम थ्रोन’ अपने सबसे बड़े बेटे युवराज नारुहितोको सौंप रहे हैं। नारुहितो बुधवार को एक अलग समारोह में सम्राट का पद ग्रहण करेंगे। 

जापान के 85 वर्षीय सम्राट अकिहितो आज सुनहरे-भूरे रंग के पारंपरिक लिबास और काले रंग की परंपरागत जापानी टोपी पहने राजपरिवार के प्रार्थना स्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही उनके पद त्यागने से जुड़े रीति-रिवाजों की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही ‘रेइवा’ नामक नए राजशाही युग की शुरुआत होगी। यह युग नारुहितो के पूरे शासनकाल तक जारी रहेगा। गौरतलब है दुनिया के सबसे पुराने राज परिवार में 200 साल में पहली बार कोई सम्राट अपना पद राजी-खुशी छोड़ रहे हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

TEST
Posted on 7th Jun 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india