राजधानी दिल्ली में धूपभरी सुबह, दिन में आंशिक बदली की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूपभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 44 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर के बाद आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india