राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 11 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह मौसम सुहावना रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने और बिजली कड़कने की भी संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 14th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india