नई दिल्ली, 06 जनवरी, (वीएनआई) दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बीते रविवार रात जमकर हुई हिंसा में घायल अध्यक्ष आइशी घोष की मां और पिता का बयान आया है।
आइशी घोष की मां ने हमले के बाद कहा, इस मामले में यूनिवर्सिटी के वीसी को इस्तीफा देना चाहिए। वो कुछ भी नहीं कर रहे है। फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद इतनी सारी घटनाएं हो गईं और वीसी छात्रों से बात तक नहीं कर रहे हैं। इस आंदोलन में मेरी बेटी के साथ बहुत सारे लड़के और लड़कियां हैं। वो सभी घायल हैं, कुछ कम, कुछ ज्यादा। मैं अपनी बेटी से इस विरोध प्रदर्शन से पीछे हटने के लिए नहीं कहूंगी।
गौरतलब है जेएनयू में चेहरे पर नकाब लगाए 40 से 50 लोगों के एक गुट ने जेएनयू में छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की। नकाबपोश लोग अपने हाथों में डंडे और रॉड लिए हुए थे। इस हमले में करीब 34 छात्र-छात्राएं घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए एम्स में ले जाया गया। घायल छात्रों ने हमले के लिए एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष को भी गंभीर चोटें आईं हैं।
No comments found. Be a first comment here!