राजधानी दिल्ली में आज धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 7th Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 7 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूप रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे यहां वातावरण में आद्र्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह धूप खिली रही। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india