दिल्ली पुलिस के जवान भी अब 5 स्टार होटल में रहेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 16th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 16 अप्रैल, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीँ इस जंग में पुलिस जवान भी डॉक्टरों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम कर रहे हैं। 

दिल्ली पुलिस ने अपने जवानो और उनके परिवार को संक्रमण से बचाने के लिए बड़ा फैसला लेता हुए बताया है कि अब जवान बैरक और घर की बजाए होटल में रहेंगे। इसके लिए दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में पुलिसकर्मियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। जहाँ पर जवान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आराम से रह सकेंगे। वहीँ आरके पुरम पुलिस स्टेशन ने अपने जवानों को रखने के लिए 5 स्टार होटल हयात में व्यवस्था की है। गौरतलब है लॉकडाउन के बाद से ही दिल्ली के सभी होटल बंद पड़े हैं, ऐसे में सरकार पुलिस और डॉक्टरों के लिए उनका इस्तेमाल कर रही है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india