राजनाथ सिंह ने राफेल मिलने से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति से की मुलाकात

By Shobhna Jain | Posted on 8th Oct 2019 | देश
altimg

पैरिस, 08 अक्टूबर, (वीएनआई) फ्रांस दौरे पर गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लड़ाकू विमान राफेल मिलने से पहले  आजफ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों से मुलाकात की। 

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ रक्षामंत्री राजनाथ की मुलाकत एल्सी पैलेस ,में करीब 35 मिनट तक चली। इस वहीँ मीटिंग के बाद राजनाथ सिंह दक्षिण पश्चिमी फ्रांसीसी शहर बोर्डोक्स जाएंगे जहां वह भारतीय वायुसेना द्वारा खरीदे गए पहले राफेल लड़ाकू जेट को सौंपे जाने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर है। गौरतलब है कि राजनाथ बोर्डोक्स में पहला राफेल जेट प्राप्त करेंगे। यहीं पर आज वह शस्त्र पूजा कर राफेल में उड़ान भरेंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
कोशिश

Posted on 21st May 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india