दिल्ली को ठंड से 31 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत, दो दिन और कंपाएगी ठंड

By Shobhna Jain | Posted on 29th Jan 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 जनवरी, (वीएनआई) दिल्ली एनसीआर में ठंड ने लोगों का जीना दूभर किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और ठंड कंपाएगी।  31 जनवरी के बाद राहत मिल सकती है। 

 
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आज घना कोहरा रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि आज अत्यधिक तापमान 19 जबकि न्यूनतम 5 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार 30 जनवरी की शाम को बारिश की हल्की फुहार पड़ सकती है। गौरतलब है बीते सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 18.9 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 28 जनवरी 2012 के बाद ये अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान था। वहीं ठंड और कोहरे के चलते यातायात पर भी काफी असर पड़ा है। राजधानी आने वाली कुल 16 ट्रेनें देरी से चल रही है। इसके अलावा हवाई यातायात पर भी ठंड का असर पड़ा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 7th Dec 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india