दिल्ली में बाढ़ के संकट पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र

By Shobhna Jain | Posted on 12th Jul 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 12 जुलाई, (वीएनआई) दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे यमुना में बाढ़ के संकट को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इसके बाद भी यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से असीमित मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जाना चाहिए। जिससे यमुना का जलस्तर और अधिक न बढ़े। मुख्यमंत्री ने  कहा कि दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होना है। अगर दिल्ली में बाढ़ आती है, तो इससे दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इस मामले में उन्होंने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने को कहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india