भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में आग लगी

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jul 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 जुलाई, (वीएनआई) भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में आज सुबह आग यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालाँकि घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। वहीं रेलवे ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई थी। कुरवाई स्टेशन के पास उसके C14 कोच से धुंआ निकलता देखा गया। कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई। आग की खबर मिलते ही ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोकी और सभी गेट खोल दिए। जिससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग बैट्री में लगी थी। हालांकि वो ज्यादा नहीं फैली।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 14th Mar 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india