असम में भयावह बाढ़ से मरने वालों की संख्या 20 हुई

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jul 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 जुलाई, (वीएनआई) असम में बाढ़ से बदतर हालातों के चलते 52 लाख लोग राज्य में प्रभावित हुए हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 20 पहुंच चुका है। 

राज्य में बाढ़ की स्थिति विकट होने के चलते असम सरकार ने सोमवार को राज्य में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। इस बीच हजारों लोग बेघर हो गए हैं। जबकि बीते एक दिन से एनडीआरएफ के साथ-साथ भारतीय सेना भी बचाव कार्य में जुट गई है।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने कहा कि राज्य के मंत्रियों और जन प्रतिनिधियों को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने और व्यक्तिगत रूप से बचाव कार्यों की निगरानी करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सेना भी लोगों की मदद के लिए जुटी है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 7th Dec 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india