ताजमहल समेत सभी स्मारक 31 मार्च तक किए गए बंद

By Shobhna Jain | Posted on 17th Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 मार्च, (वीएनआई) भारत में तेजी बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देशभर के स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। 

एक जानकारी के अनुसार आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, महताब बाग समेत स्मारक बंद करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, अन्य प्रमुख स्मारकों में दिल्ली का हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद की अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक इमारतों को बंद करने का आदेश दे दिया है। जबकि उज्जैन के महाकाल मंदिर में मंदिर प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। इसके आलावा कोरोना के खतरे को देखते हुए गोवा में वन्य जीव अभयारण्य को बंद करने का आदेश भी दे दिया गया है।

गौरतलब है दुनिया के 137 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। एशियाई देशों के अलावा यूरोपीय देशों में भी कोरोना वायरस ने लोगों की जान ली है। वहीँ दुनिया भर में इस वायरस के कारण अबतक 7000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इसका संक्रमण 1 लाख 65 हजार से भी अधिक लोगो में हो चुका है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 12th Dec 2022

Today in history
Posted on 28th Jan 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india