प्रख्यात हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 4th Apr 2017 | देश
altimg
मुंबई, 4 अप्रैल ( वीएनआई) प्रख्यात हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का मध्यरात्रि से पहले निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को उनके निधन की जानकारी दी। वह 84 वर्ष की थी।10 अप्रैल 1932 को मुंबई में जन्मी किशोरी अमोनकर को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की अग्रणी गायिकाओं में से एक माना जाता था. उन्होंने दादर पश्चिम स्थित अपने घर पर आखिरी सांसें लीं। किशोरी अमोनकर जयपुर घराने से ताल्लुक रखती थीं और उनकी मां मोगुबाई कुर्दीकर भी जानी-मानी गायिका थीं. उन्हें मुख्य रूप से खयाल गायकी के लिए जाना जाता था, लेकिन उन्होंने ठुमरी, भजन और भक्ति गीत और फिल्मी गाने भी गाए. मशहूर फिल्म गीत गाया पत्थरों ने के टाइटल ट्रैक को भी उन्होंने ही आवाज दी. वह जयपुर घराने से ताल्लुक रखती थीं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 1987 में पद्म भूषण 2002 में पद्मविभूषण और साहित्य अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 2010 में वह संगीत नाटक अकादमी की फेलो बनीं.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें शास्त्रीय संगीत का दिग्गज बताया. उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी थीं। उनके दो बेटे और पोते-पोतियां हैं। किशोरी के निधन पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने कहा कि उन्हें अमोनकर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मंगेशकर ने कहा, "वह बहुत ही अद्भुत शास्त्रीय गायिका थीं। उनके निधन से संगीत की दुनिया को भारी क्षति हुई है।" अमोनकर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को शिवाजी पार्क शवदाह गृह में होगा।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
इंद्रधनुष

Posted on 23rd Aug 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india