भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

By Shobhna Jain | Posted on 13th May 2017 | देश
altimg
जम्मू, 13 मई (वीएनआई)| भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में आज नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी के चलते नौशेरा सेक्टर में सीमावर्ती गांवों के 14 परिवारों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, पाकिस्तान की सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित हमारी चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। वे छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और मोर्टार दाग रहे हैं। मेहता के मुताबिक, उन्होंने सुबह 7.15 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। हमारी सेना उनके हमले का करारा जवाब दे रही है।"
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Sonia’s appeal to voters of Bihar
Posted on 27th Oct 2020
today in history
Posted on 19th Oct 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india