कर्नाटक के पास अरब सागर में नाव पलटने से 2 मछुआरे डूबे, 4 लापता

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Dec 2020 | देश
altimg
बेंगलुरु, 02 दिसंबर, (वीएनआई) कर्नाटक में बीते मंगलवार को अरब सागर के गहरे पानी में नाव पलटने से 2 मछुआरे डूब गए है, वहीं 4 अभी भी लापता है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक के मंगलुरु तट से मंगलवार को रवाना हुई मछुआरों की एक नाव अरब सागर के गहरे पानी में पलट गई जिसमें दो मछुआरे डूब गए है। वहीं राहत और बचाव कार्य का एक दल मौके पर पहुंचा, जिसने 16 मछुआरों की जान बचा ली। जबकि अभी भी चार मछुआरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा है।गौरतलब है नाव में कुल 22 मछुआरे सवार थे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india