अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके

By Shobhna Jain | Posted on 29th Jul 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 जुलाई, (वीएनआई) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूंकप के झटके इतने जोरदार थे कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 नापी गई है। हालांकि, भूंकप से अभी तक किसी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में देर रात करीब 12 बजकर 53 मिनट पर ये जोरदार झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का था। वहीं जर्मन रिसर्च फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूंकप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। वहीं, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे। जबकि सरकार और प्रशासन पूरे हालातों पर नजर बनाए हुए है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 26th Jul 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india