झारखंड में सिंहभूम नरसंहार मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 27th Jan 2020 | देश
altimg

रांची, 27 जनवरी, (वीएनआई) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते रविवार को हुए नरसंहार मामले में पुलिस ने 12 और लोगों की गिरफ्तारी की है। 

एक जानकारी के अनुसार बुरुगुलीकेरा गांव में बीते रविवार को हुए सात लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 और लोगों की गिरफ्तारी की है, सभी 12 लोगों को चाईबासा में सात ग्रामीणों की हत्या की साजिश में गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए सभी 15 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 2nd Feb 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india