मुंबई, 12 अप्रैल, (वीएनआई) देश में तेजी बढ़ते कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच महाराष्ट्र में आज 134 नए मामले सामने आए हैं।
एक जानकारी के अनुसार मुंबई से 113 मामले, रायगढ़, अमरावती, भिवंडी, पिंपरी-चिंचवाड़ में एक - एक मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पुणे में 4, मीरा भयंदर 7 और नवी मुंबई, ठाणे और वसई विरार में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं राज्य में अबतक कुल 1895 मामले सामने आ गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 8,356 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं 716 लोग ठीक हो गए हैं और 273 लोगों की मौत हो गई है।
No comments found. Be a first comment here!