महाराष्ट्र में विधानसभा उप चुनाव में राकांपा और शिव सेना की जीत

By Shobhna Jain | Posted on 15th Apr 2015 | देश
altimg
मुम्बई 15 अप्रैल (वीएनआई) महाराष्ट्र के तासगांव-कावथेमहानकल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की उम्मीदवार सुमन पाटिल को जीत मिली है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिवंगत आर.आर.पाटिल की पत्नी सुमन ने 1,12,000 वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार स्वनिल पाटिल को हराया। आर.आर.पाटिल का फरवरी में निधन हो जाने के कारण तासगांव कावथेमहानकल सीट पर चुनाव जरूरी हो गया था। मतदान पिछले शनिवार को कराया गया था। वहीं मुंबई की हाई प्रोफ़ाइल बांद्रा (ईस्ट)विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में रांकपा के मुकाबले मे शिव सेना को जीत मिली है. शिव सेना की त्रुपति सावंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाराणय राणे को 19008 मतों से हराया. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके नारायण राणे के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है.मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईए) के उम्मीदवार इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे.

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india