ऋष‍ि कपूर पंचतत्व में विलीन, बेटी र‍िद्धि‍मा नहीं पहुँच पाईंं

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2020 | मनोरंजन
altimg

मुंबई 30 अप्रैल (वीएनआई) बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर परिवार की मौजूदगी में कर दिया गया है। लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा दिल्ली से नहीं आ पाईं।

एक जानकारी के अनुसार लॉकडाउन को देखते हुए ऋषि के अंतिम संस्कार की विधि जल्दी संपन्न कर दी गई। इस दौरान ऋषि के परिजनों और करीबियों सहित 24 लोग मौजूद रहे। श्मशान घाट पर 3.00 बजे 5 पुजारी सामग्री के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद 3.45 पर ऋषि का पार्थिव शरीर वहां पहुंचा। 4.17 पर परिजन क्रिया संपन्न करके बाहर आ गए। ऋषि का दाह संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ है। अंतिम संस्कार के बाद मरीन लाइंस ब्रिज पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई जिसे हटाने के लिए पुलिस को परेशान होना पड़ा। वहीँ ऋषि की बेटी रिद्धिमा की चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आने के की तैयारी थी लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए आज ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी। लेकिन रिद्धिमा उस वक्त तक न आ सकीं। लिहाजा बेटी के बिना ही अंतिम संस्कार किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 1st Dec 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india