किशमिश यानि पौष्टिकता,स्वास्थय का भंडार

By Shobhna Jain | Posted on 14th Oct 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली,१४ अक्टूबर (वीएनआई) किशमिश यानि एक मेवा जिसकी शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी बड़ी भूमिका होती है,जो पौष्टिकता,स्वास्थय का भंडार है। किशमिश को उसके पोषण तत्‍वों और स्वास्थ्य लाभों के कारण इसे स्वास्थय का भंडार माना जाता है। इसमे विटमिन, केल्शियम, एन्टी ऑक्सीडेंट तत्व, खनिज , पोटेशियम जैसे कितने ही पौष्टिक तत्व होते है. किशमिश खाने से खून बनता है, वायु, पित्त और कफ दोष दूर होता है। ये वजन घटाने में भी मदद करता है क्योंकि किशमिश में मौजूद शर्करा शरीर में आसानी से पच जाती है| नतीजनत् शरीर को शक्ति और स्फूर्ति प्राप्त होती है। किशमिश पूरी तरह से कोलेस्‍ट्रॉल मुक्त होता है। किशमिश में घुलनशील फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह घुलनशील फाइबर बुरे कोलेस्‍ट्रॉल को नष्ट करता है| इसके अलावा किशमिश पोलीफेनोल्स एंजाइम को भी दबाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित के लिए जिम्मेदार होता है.रोजाना कुछ दाने किशमिश का सेवन करने से आपका हाजमा ठीक रहता है और पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करता है| किशमिश लैक्सटिव के रूप में कार्य करती है। यह पेट में जाकर पानी को अवशोषित करती है, जिसके फलस्वरूप कब्‍ज से राहत मिलती है| किशमिश में पाये जाने वाले फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टिनल मार्ग से विषाक्त और अपशिष्‍ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं.यह शरीर को ऊर्जा देता है। अगर आप शक्कर बिल्कुल भी नहीं लेते हो तो भी किशमिश आपके शरीर में ग्लूकोज का स्तर बनाए रखती है। किशमिश कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है| वी एन आई

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अज्ञात
Posted on 21st Oct 2015
Today in history
Posted on 30th Apr 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india