राष्ट्रपति मुखर्जी आज अर्जुन सिंह स्मारक व्याख्यान देंगे

By Shobhna Jain | Posted on 9th Apr 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (वीएनआई)। देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के सम्मान में आज राजधानी दिल्ली में स्मारक व्याख्यान देंगे। राजधानी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय में यह व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। स्मारक व्याख्यान का आयोजन अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन द्वारा मध्य प्रदेश फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन की स्थापना अर्जुन सिंह के निधन के पांच साल बाद फरवरी, 2016 में की गई थी। यह फाउंडेशन महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, महिलाओं के सशक्तीकरण और साक्षरता तथा जनजातीय लोगों, गरीबों और जरूरतमंदों की आर्थिक आजादी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है। अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन की स्थापना अर्जुन सिंह की पुत्री वीणा सिंह ने की थी। मोती लाल वोरा, मोहसिना किदवई, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी इसके न्यासी हैं।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india