राष्ट्रसंत विद्यानन्द ने एलाचार्य श्री प्रज्ञसागर जी को आचार्य पद प्रदान किया

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Apr 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली,२३ अप्रैल (वी एन आई) राष्ट्रसंत श्वेतपिच्छाचार्य श्री विद्यानन्द जी मुनिराज ने आज यहा एक गरिमा मय समारोह मे अपने शिष्य एलाचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज को आचार्य पद से सुशोभित किया. कुन्दकुन्द भारती दिल्ली में विद्यानंद महाराज ने अपने 93वीं जन्म जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंत्रोच्चारण पूर्वक एलाचार्य श्री प्रज्ञसागर को आचार्य पद प्रदान किया आचार्य श्री विद्यानन्द जी मुनिराज ने सर्व प्रथम मुनि विकर्ष सागर को वर्ष 2010 दिल्ली में उपाध्याय पद से विभूषित किया था जिसमे मुनि विकर्ष सागर का नामकरण उपाध्याय प्रज्ञसागर किया था।आचार्य श्री ने २०१२ को दिल्ली में अपनी 50वीं स्वर्ण मुनि दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में उपाध्याय श्री को एलाचार्य पद से विभूषित किया इस कार्यक्रम में आचार्य श्रुतसागर जी मुनिराज, स्वस्ति श्री चारुकीर्ति भट्टराक पंडिताचार्यवर्या स्वामी मूड़बद्री जैन काशी व बड़ी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india