हीरो मोटोकॉर्प के मानद अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन लाल मुंजाल को अश्रूपूर्ण नेत्रो से दी गयी विदाई.

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Nov 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली २ नवंबर (वीएनआई) दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के मानद अध्यक्ष और हीरो समूह के संस्थापक डॉ. बृजमोहन लाल मुंजाल का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित शमशान घाट में आज शाम 4 बजे कर दिया गया. पद्म भूषण डॉ. मुंजाल का संक्षिप्त बीमारी के बाद कल शाम दिल्ली के मैक्स अस्पताल में रविवार को आखिरी सांस ली । वे 92 साल के थे। गौरतलब है कि इसी साल शुरू में मुंजाल चार अरब डॉलर से अधिक के इस समूह से सक्रिय भूमिका से हट गए थे और अवकाशप्राप्त अध्यक्ष बन गए थे। वे गैर कार्यकारी सदस्य के रूप में कंपनी के बोर्ड में थे। औपचारिक रूप से वर्ष 1956 में अस्तित्व में आए हीरो ग्रुप ने 1940 के दशक के प्रारंभ में ही चार भाइयों द्वारा साइकल निर्माता के रूप में अपनी गतिविधियां प्रारंभ की थी। मुंजाल का जन्म 1923 में वर्तमान पाकिस्तान के कमालिया में हुआ था। भारत की आजादी के बाद मुंजाल बंधुओं ने लुधियाना में साइकल उपकरण बनाने का छोटा सा कारोबार शुरू किया और बाद में देश में सबसे बड़े कारोबारी ग्रुपों में से एक बने। मुंजाल की अगुवाई में हीरो समूह कई मामलों में प्रथम रहा। हीरो ग्रुप लगातार 14 वें साल दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी है। वर्ष 1986 से समूह की एक और कंपनी हीरो साइकल साइकलों की सर्वाधिक निर्माता कंपनी है और इसका नाम गिनीज बुक आफ रिकार्ड्स में शामिल है। एक ज़माने मे पाकिस्तान से पैदल आये खड़ा किया डॉ. मुंजाल ने दुनिआ को टू व्हीलर पर घुमाते हुए 45 हजार करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर दिया था, व्यापार एवं उद्योग में विशेष योगदान के लिए डॉ. मुंजाल को वर्ष 2005 में पद्मभूषण से सम्मनित किया गया। इसके अलावा भारतीय लघु उद्योग के विकास में विशिष्ट योगदान के वर्ष 1995 में राष्ट्रीय पुरस्कार, अक्टूबर 2004 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री 'डॉक्टर ऑफ लेटर्स', वर्ष 2011 में भारतीय तकनीकी संस्थान, खडग़पुर से 'डॉक्टर ऑफ साइंस' की मानद उपाधि के साथ ही 11 नवंबर 2011 को एशिया पैसेफिक आंत्रप्रेन्योरशिप पुरस्कार मिला। मुंजाल आरबीआई के रिजनल बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india