राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ

By Shobhna Jain | Posted on 26th Sep 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिनभर आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india