राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बादल छाए

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jul 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 22 जुलाई (वीएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बादल छाए। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में 70 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 3,500 मीटर रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने या बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में मानसून औसत से अधिक है। जुलाई में अब तक 68 प्रतिशत बारिश हुई है। जबकि दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में बीते गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india