नई दिल्ली, 18 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बादल छाये। दिन का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।