राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बादल छाए

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jul 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 15 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में 91 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। दोपहर या शाम में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गुरुवार को रात 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के रिज क्षेत्र में 59.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 24.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बहुत राहत नहीं दी। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अमीरी

Posted on 7th Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india