नई दिल्ली, 23 अक्टूबर, (वीएनआई) भारत और पाकिस्तान के बीच आज डीजीएमओ स्तर की वार्ता होगी। भारतीय सेना इस वार्ता में जवान की हत्या का विरोध दर्ज कराएगी।
गौरतलब है इस बातचीत के दौरान भारत की तरफ से हाल ही में नियंत्रण रेखा पर हुई भारतीय सेना के जवान की हत्या का विरोध दर्ज कराया जाएगा। पिछले दिनों हुई जवान की हत्या में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम शामिल थी। वहीं वार्ता के दौरान ही एलओसी की दूसरी तरफ से हो रही आतंकियों की घुसपैठ का मसला भी उठाएगा। वहीं आज होने वाली डीजीएमओ वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब हाल ही में एलओसी पर सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में हमला हुआ था। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे। वहीं दो पाक घुसपैठिए को भी मार गिराया गया था। एक भारतीय जवान भी हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस वार्ता के दौरान पाकिस्तान सेना के ओर से क्रूरता से की गई भारतीय जवान की हत्या का कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वार्ता करीब सुबह 11 बजे होगी और हॉटलाइन पर दोनों देशों के डीजीएमओ बात करेंगे। 21 अक्टूबर को पुंछ में दोनों सेनाओं के सेक्टर कमांडर्स की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान भारत की तरफ से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी गई थी कि वह भारत में आतंकियों की घुसपैठ को बढ़ावा देना बंद कर दे। गौरतलब है इससे पहले 29 मई 2018 को दोनों देशों के बीच आखिरी बार डीजीएमओ स्तर की वार्ता हुई थी।
No comments found. Be a first comment here!