प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आंबेडकर की प्रेरणा से समुद्री क्षेत्र बना आकर्षक

By Shobhna Jain | Posted on 5th Apr 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (वीएनआई)| प्रधानमंत्री मोदी ने आज नेशनल मैरीटाइम डे (राष्ट्रीय समुद्री दिवस) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समुद्री क्षेत्र को आकर्षक बनाने के सरकार के प्रयास दलितों के मसीहा बी.आर. आंबेडकर से प्रेरित हैं। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा, बाबा साहेब ने ही जलशक्ति, जलमार्गो, सिंचाई, नहरों और बंदरगाहों को सर्वाधिक महत्व प्रदान किया था। इस क्षेत्र में उनका काम भारत के लोगों के लिए भविष्योन्मुखी रहा है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत में समुद्री क्षेत्र का समृद्ध इतिहास रहा है और इसमें देश में बदलाव लाने का सामथ्र्य भी है। उन्होंने आगे कहा, नेशनल मैरीटाइम डे पर राष्ट्र की समृद्धि के लिए समुद्री शक्ति का उपयोग करने के संबंध में हम अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

भारत के स्वामित्व वाले पहले जहाज एसएस लॉयल्टी के 1919 में बंबई से लंदन के लिए रवाना होने के दिन की याद में हर साल नेशनल मैरीटाइम डे मनाया जाता है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 6th Jul 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india