राजधानी दिल्ली में निकली धूप भरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 14th Apr 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (वीएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की धूप के साथ शुरू हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 36 फीसदी दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। वहीं राजधानी में बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.2 डिग्री था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india