राजधानी दिल्ली में धुंध भरी सुबह, दिन में मौसम रहेगा साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 8th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 8 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दृश्यता में सुधार दर्ज किया गया। दृश्यता 700 मीटर मापी गई, जबकि सोमवार को यह 400 मीटर और रविवार को 200 मीटर थी। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, सुबह 8.30 बजे सफदरजंग इलाके में दृश्यता 700 मीटर मापी गई। हालांकि, वायु गुणवत्ता एवं मौसम भविष्यवाणी एवं अनुसंधान प्रणाली (एसएफएआर) के अनुसार, वायु गुणवत्ता गंभीर बनी रही। पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 और पीएम 10 का स्तर अधिकांश जगहों पर 500 निशान से ऊपर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 442 के सूचकांक के साथ गंभीर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। दिन का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं राजधानी का बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india