राजधानी दिल्ली में आंशिक बादल छाये

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Oct 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन आंशिक बदली छाई रहेगी। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india