वेनेजुएला की राष्ट्रपति भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचीं

By VNI India | Posted on 3rd Jun 2026 | विदेश
वेनेजुएला

नई दिल्ली, 3 जून, (वीएनआई) वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अपने पांच दिन के दौरे पर आज भारत पहुंच गई हैं। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।

3 से 7 जून तक चलने वाले इस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी। डेल्सी रोड्रिगेज अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। दोनों नेता भारत-वेनेजुएला संबंधों के पूरे दायरे पर चर्चा करेंगे। बातचीत में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश, फार्मा, हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्ट और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह बैठक आने वाले वर्षों के लिए सहयोग का नया रोडमैप तैयार कर सकती है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं और इस दौरे से उन्हें नई गति मिलने की उम्मीद है। ऐसे समय में यह दौरा हो रहा है जब भारत वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात बढ़ा रहा है और दोनों देश नए आर्थिक अवसरों की तलाश में हैं। 



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Sep 2026
Today in History
Posted on 14th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 13th Sep 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

labourlogo
Today in History

Posted on 1st May 2025

Thought of the Day
Posted on 9th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 29th Jun 2026
Today in History
Posted on 22nd Oct 2025
Today in History
Posted on 5th Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india