पुतिन ने अचानक किया युद्धविराम का ऐलान, कीव पर 3 दिन नहीं गिरेंगे बम

By VNI India | Posted on 5th Sep 2026 | विदेश
पुतिन

नई दिल्ली, 5 सिंतबर (वीएनआई ) लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर तीन दिनों के लिए हमले रोकने का आदेश दिया है।

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने आज को रूसी सरकारी मीडिया से इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि कीव पर हमले रोकने का फैसला अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत और यूक्रेन में अमेरिकी अधिकारियों के संभावित दौरे को देखते हुए लिया गया है। इस बीच, रूस और यूक्रेन दोनों की ओर से एक-दूसरे के अहम ठिकानों पर हमले जारी हैं। गौरतलब है यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका के दो खास दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर बातचीत को फिर से शुरू करने की कोशिश के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। वहीं यूक्रेन बातचीत से पहले ही युद्धविराम का प्रस्ताव दे चुका था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india