प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की

By VNI India | Posted on 2nd Aug 2025 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 2 अगस्त (वीएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने काशी दौरे के दौरान वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की है।

देशभर के 9.7 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को योजना की अगली ₹2,000 की किस्त भेजी गई है, कुल मिलाकर ₹20,500 करोड़ की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है। गौरतलब है 2019 में योजना की शुरुआत से अब तक 19 किस्तों के जरिए किसानों को कुल ₹3.69 लाख करोड़ की मदद मिल चुकी है। यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थी हैं, तो संभव है कि आपके खाते में ₹2,000 की 20वीं किस्त आ चुकी हो या जल्द ही आने वाली हो। लेकिन अक्सर किसानों के मन में यह सवाल होता है कि कैसे पता करें कि यह किस्त उनके खाते में आई है या नहीं? अगर पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होता है, तो सामान्यत इसका मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाता है।

गौरतलब है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना के तहत देश के सभी पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके चार-चार महीने के अंतराल पर दी जाती है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ball
Thought of the Day

Posted on 25th Aug 2025

desai
Today in History

Posted on 6th May 2026

Today in History
Posted on 6th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 14th Jun 2025
Today in History
Posted on 15th Mar 2026
Today in History
Posted on 31st Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 1st May 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india