नई दिल्ली, 24 (शोभना जैन, वीएनआई )नवंबर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कहा हैं कि एक पत्रकार के लिए केवल बुद्धिमत्ता,अच्छी लेखन क्षमता ही एकमात्र पैमाना नही हैं बल्कि उस के लिये अपनी पत्रकारिता में प्रेम, मानवीय मूल्य और खुला सोच रखना ज्यादा जरूरीहै।उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि पत्रकारिता ने पहले जिस तरह जनता का भरोसा और सम्मान हासिल किया था, उसमें अब कमी आई है.उन्होंने खोजी पत्रकारिता के कमजोर पड़ने, टेलीविजन समाचारों की प्रस्तुति में बढ़ती संवेदनशीलता और आम लोगों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिये जाने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई. न्यायमूर्ति ने कहा कि पत्रकारिता के केंद्र में इंसान और उसके प्रति संवेदना होनी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारों से युवा पत्रकारों को सही मार्गदर्शन देने और उनमें मानवीय मूल्यों को विकसित करने की अपील भी की।
जस्टिस धूलिया यहा महिला पत्रकारों के प्रमुख संगठन इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प्स की 32वीं सालगिरह के मौके पर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे.उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों और मुद्दों को भी सामने लाना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इस संदर्भ में उन्होंने पत्रकारों से सतही मुद्दों की बजाय या यूं कहे टी आर पी से प्रभावित होने की बजाय आम लोगों, ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों से जुड़े मुद्दों की कवरेज को अधिक संवेदनशीलता के साथ उठाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में स्वतंत्रता, खुले विचारों और पेशे के प्रति ईमानदारी के साथ मानवीय दृष्टिकोण भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने टेलीविजन समाचारों में होने वाली बहसों के तरीको पर भी सवाल उठाए। उन्होने कहा कि टेलीविजन मे चर्चा के दौरान मेहमानों के साथ अशिष्ट व्यवहार करना और उन्हें आपस में दूसरे के खिलाफ उकसाना, शोर शराबा करना पत्रकारिता की गरिमा के अनुरूप नहीं है, यह सब निरा फूहड़पन हैं
. इस विचारोत्तेजक भाषण के साथ ही इस वार्षिक समारोह में " रूहानी बहिनों" द्वारा सूफियाना संगीत का कार्यक्रम भी पेश किया गया के , समारोह में आई डब्ल्यू की सदस्य पत्रकार अनुराधा रमन की अंग्रेजी गानों की सुर लहरियों से पूर्व पश्चिम संगीत की जुगलबंदी का जो समां बंधा उस से उपस्थित सभी श्रोता झूम उठे. संस्था की अध्यक्ष और महासचिव सुजाता राघवन, सरोज धूलिया उपाध्यक्ष सुषमा वर्मा, कोषा ध्यक्ष पारूल शर्मा और संयुक्त सचिव सुमन परमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया इस मौके पर संस्था की स्मारिका का मुख्य अतिथि ने विमोचन किया. समारोह का गरिमापूर्ण संचालन स्वतंत्र पत्रकार अणु शक्ति ने किया
जस्टिस धूलिया ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और मौजूदा चुनौतियों पर विस्तार से बात की खोजी पत्रकारिता के कमजोर पड़ने पर भी चिंता जताई . उन्होंने अपने परिवार की पत्रकारिता से जुड़ी पृष्ठभूमि का भी उल्लेख किया और बताया कि उनके दादा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान "कर्मभूमि' नामक अखबार प्रकाशित करते थे , वे अपने यहां पत्रकारों की आवाजाही देखते थे . अखबार के कागज की खुशबू और स्याही के बीच उनका बचपन गुजरा जहां उन्होंने बेखटके निर्भीक हो कर खबर लिखने और अखबार की ताकत महसूस की. उन्होंने बताया कि उनके दादा को सच लिखने के लिये जेल भी हुई लेकिन वे झुके नही और बेलाग सच लिखते रहे.
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबरें प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों और मुद्दों को भी सामने लाना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इस संदर्भ में उन्होंने आम लोगों, ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों से जुड़े मुद्दों की कवरेज को अधिक संवेदनशीलता के साथ करने की जरूरत बताई।उन्होंने कहा कि पत्रकार के लिए स्वतंत्र खुले विचारों वाला और अपने पेशे के प्रति ईमानदार होना बेहद जरूरी है.
उन्होंने रवांडा और गाजा में नरसंहार का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि ऐसी गंभीर मानवीय त्रासदियों की रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार पारंपरिक निष्पक्षता की अवधारणा को किस तरह लागू कर सकता है।
अपने संबोधन में जस्टिस धूलिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सूचना के साथ छेड़छाड़ और पत्रकारों की नौकरियों से जुड़े सवालों को भी मौजूदा दौर की प्रमुख चुनौतियों में शामिल किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक के बदलते दौर में पत्रकारिता के मूल्यों और विश्वसनीयता को बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने पत्रकारिता के ऐतिहासिक उदाहरणों का जिक्र करते हुए खोजी पत्रकारिता की अहमियत भी समझाई। उनके अनुसार, पत्रकारिता का मूल काम सत्ता से सवाल करना और सच को सामने लाना है।
जस्टिस ने कहा कि पत्रकारिता की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक है सत्ता से सच बोलना। उन के दादा ने कहा कि उन का काम सच लिखना और उसे आम जन तक सच पहुंचाना हैं,मेरा काम उस की नीतियों का प्रसार करना और सरकार की तारीफ करना नही हैं मूल सिद्धांतों में से एक हैं उन्हें बाद में पता लगा कि यह बात पत्रकारिता के सबसे जरूरी मूल सिद्धांतों में से एक हैं रवांडा में हुए नरसंहार से लेकर गाजा में जारी हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए और सच के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, “एक पत्रकार को पक्ष चुनना पड़ता है और अपनी अंतरात्मा के अनुसार बोलना होता है। उन्हें निष्पक्ष, खुले सोच वाला होना चाहिए अपने पेशे के प्रति ईमानदार होना चाहिये आज के दौर में निष्पक्ष बने रहना आसान नहीं है।”
जस्टिस धूलिया ने कहा कि भारत की आजादी के समय पत्रकारिता की शिक्षा देने वाले संस्थान भले ही नहीं थे, लेकिन उस दौर के पत्रकारों में राजा राममोहन राय, महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और डॉ. बी.आर. आंबेडकर जैसी महान हस्तियां शामिल थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि आज अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बावजूद उस स्तर के पत्रकार क्यों तैयार नहीं हो पा रहे हैं, जिनकी समाज को जरूरत है। उन्होंने युवा पत्रकारों की प्रशंसा करते हुय वे प्रतिभाशाली और जानकार हैं लेकिन फिर भी क्या उन के पास ऐसे पर्याप्त रोल मॉडल हैं, जिन्हे वे देख कर प्रेरणा लें
उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि भारत प्रेस की स्वतंत्रता की सूची में तेजी से नीचे गिर रहा हैं सन 2020 में जहां उस का दर्जा 142 वा था अब 157 हो गया हैं
युवाओं से दुनिया और समाज की वास्तविक समस्याओं से जुड़ने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें केवल नए आईफोन या गैजेट तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। जस्टिस ने अपने विश्वविद्यालय के दिनों को याद करते हुए बताया कि वियतनाम युद्ध के समय छात्र सड़कों पर उतरकर युद्ध के विरोध में प्रदर्शन करते थे और तख्तियां लेकर अपनी आवाज उठाते थे। उन का कहना बिल्कुल सही था “अगर पत्रकार इंसान और इंसानियत के बारे में नहीं सोचेंगे, तो फिर कौन सोचेगा ?”
समारोह मे संगठन की नई पुरानी दोनों ही सदस्यों ने बड़ी तादाद में हिस्सा लिया और एक नये सोच, प्रेरणा के साथ आगे बढने ,पत्रकारिता की अलख जगाये रखने , और रोशन करने के साथ विदाई हुई. समाप्त
No comments found. Be a first comment here!