अमेरिका ने कहा चीन से कई देशों की संप्रभुता को खतरा

By Shobhna Jain | Posted on 16th Jan 2019 | विदेश
altimg

वॉशिंगटन, 16 जनवरी, (वीएनआई) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन के वन बेल्ट वन रोड प्रॉजेक्ट से सदस्य देशों की संप्रभुता खतरे में होगी।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन के वन बेल्ट बेन रोड प्रॉजेक्ट में बंपर निवेश करने से वह अन्य देशों की जमीन पर सैन्य और रणनीतिक बढ़त हासिल कर लेगा। यह गलियारा जिन देशों से होकर गुजरेगा, उन पर नकारात्मक आर्थिक प्रभाव पड़ेंगे और संप्रभुता खतरे में होगी। ने यह चेतावनी दी है। अमेरिकी रक्षा विभाग इस प्रॉजेक्ट के तहत चीन की विस्तारवादी नीति को लेकर चिंतित है। इससे सदस्य देशों की संप्रभुता पर खतरा है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की रक्षा नीति के लिहाज से भी यह चिंताजनक है। गौरतलब है बीते 24 घंटे में चीन पर पेंटागन की यह दूसरी रिपोर्ट है। 

रिपोर्ट में आगे कहा गया, वन बेल्ट वन रोड प्रॉजेक्ट के तहत कुछ निवेश ऐसा भी होगा, जिससे चीन को सैन्य बढ़त मिल सकती है। हिंद महासागर, भूमध्य सागर और प्रशांत महासागर में वह अपनी नौसैन्य क्षमता बढ़ा सकेगा। पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में ऐसे 17 मामलों का जिक्र किया है, जिनमें यह बताया गया है कि कैसे चीन के निवेश और परियोजनाओं ने रेग्युलर मेकेनिज्म को प्रभावित किया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india