झारखंड में हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

By VNI India | Posted on 28th Nov 2024 | राजनीति
हेमंत सोरेन

राँची, 28 नवंबर, (वीएनआई) झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

आज रांची मोरहाबादी मैदान में चौथी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के पिता और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन भी मौजूद दिखे। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेता रांची में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद हैं।

गौरतलब है हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सोरेन ने अपनी बरहेट सीट बरकरार रखी, उन्होंने भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम को 39,791 वोटों के अंतर से हराया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हाल ही में संपन्न 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनावों में 56 सीटें जीतीं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 22nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
धूप छाया

Posted on 27th Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india